BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2024, 12:21 pm
KHABAR : टीवी सीरियल निर्देशक रंजन कुमार का अभिनंदन, संयुक्त माली समाज महासंघ सहित सौ से अधिक संस्थाओं ने गजासीन शनिधाम पर किया सम्मान, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। गजासीन शनि धाम के प्रमुख महामंडलेश्वर दादू महाराज के आव्हान पर 28 सितंबर को रात्रि 9 बजे टीवी सीरियल निर्देशक रंजन कुमार का 100 से अधिक संस्थाओं ने अभिनंदन किया। इसमें सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक संस्थाओं और राजनीतिक दल शामिल थे। इस अभिनंदन से अभिभूत रंजन कुमार ने अपने कुछ लोकप्रिय सीरियल के टाइटल सांग भी गाकर सुनाए।


गजासीन शनि मंदिर धाम के प्रमुख महामंडलेश्वर दादू महाराज के सान्निध्य में हुए इस कार्यक्रम में संयुक्त माली समाज महासंघ ने भी स्वागत किया। इस अवसर पर संयुक्त माली समाज महासंघ इंदौर मध्य प्रदेश के अध्यक्ष भगवती प्रसाद माली, उपाध्यक्ष संजय जालिया, संगठन मंत्री कैलाश वर्मा, उपकोषाध्यक्ष कैलाश पटेल, प्रचार प्रमुख सुभाष दूर, प्रभु माली, चंदू गहलोत, गोरख भामरे मौजूद थे।


उल्लेखनीय है कि रंजन कुमार ने प्रमुख रूप से लोकप्रिय सीरियल सीआईडी, नागिन, जोधा अकबर, महाराणा प्रताप, बालिका वधू, द ग्रेट मराठा, चंद्रकांता आदि का निर्देशन किया है। कार्यक्रम का संचालन ऑल इंडिया सैनी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयुक्त मध्य समाज महासंघ इंदौर मध्य प्रदेश की संरक्षकअलका सैनी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE