रतलाम। जिले के विक्रमगढ़ आलोट के नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की सहायक वार्डन हेमलता निगम को पदीय दायित्व एवं कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी से नहीं करने पर शासकीय कार्यों से विरत किया गया है।इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जिला परियोजना संचालक जिला शिक्षा केंद्र द्वारा आदेश जारी किया गया है।