नीमच। जिला चिकित्सालय नीमच में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत शिविर मे नगरपालिका के लगभग 135 सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया व साथ ही विश्व हृदय दिवस के अवसर पर हृदय सम्बन्धी व अन्य बीमारियों की जाँच की गई। इस शिविर मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश प्रसाद व सिविल सर्जन डॉ महेंद्र पाटिल के मार्गदर्शन मे एन सी डी नोडल ऑफिसर डॉ मनीष यादव मेडिकल कॉलेज नीमच के मेडिसिन विभाग के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ भनप्रताप अहिरवार व डॉ विनय वर्मा,मनोरोग विशेषज़ डॉ स्वाति वधवा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संगीता भारती, नर्सिंग ऑफिसर मनीष व्यास, नीलम वैध, रीना राठौर, ने अपनी सेवाएं दी।