शिवपुरी। जिले के नरवर शिक्षा विकासखंड के ग्रामीण इलाकों में लगभग आधा दर्जन प्राइवेट स्कूल संचालित हैं जो बिना मान्यता के धड़ल्ले से चलाय जा रहे हैं इतना ही नहीं कुछ स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक बच्चों को शिक्षा दी जा रही है. तो कुछ स्कूल कक्षा 1 से 8 तक पढ़ा रहें हैं मान्यता प्राप्त स्कूलों की तरह ही स्कूलों का संचालन किया जा रहा है सरकारी स्कूल में नाम दर्ज बच्चों को भी बिना मान्यता के स्कूलों में शिक्षा दे कर छात्र छात्राओं के भविष्य से खिलबाड़ किया जा रहा है साथ ही पालकों से मोटी रकम वसूली जा रही है। नरवर तहसील की प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की टीम के द्वारा क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित प्राइवेट स्कूलों पर कार्यवाही करने आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर को दिया गया था। जिस पर नरवर जनपद शिक्षा केंद्र पर पदस्थ अधिकारी प्रदीप कुमार अवस्थी ने जय हिन्द अकादमी स्कूल में दस्तावेजों की जांच की तो संचालित स्कूल में कोई दस्तावेज नहीं मिले पूर्णता अवैध पाया।