नीमच। सुवाखेड़ा खदान में एक युवक-युवती की डूबने से मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जावद थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाकर पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। सुवाखेड़ा खदान में एक युवक का पैर फिसल गया था और वह पानी में डूब रहा था। तभी वहां पहले से ही मौजूद युवती उसे बचाने के लिए पानी में कूदी। लेकिन दोनों ही पानी से बाहर नहीं आ पाए। दोनों की खदान के पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी के लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जावद थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची जावद थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों युवक राहुल पिता धनराज नायक और युवती टीना पिता सुरेश भील के शवों को बाहर निकलवाया और पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया।