BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2024, 4:32 pm
BIG REPORT : ग्राम दलावदा चारभुजानाथ मंदिर में हुई चोरी में चौकी साताखेडी थाना सीतामऊ पुलिस को सफलता, उनि शुभम व्यास व पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, माल मश्रुका बरामद, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सम्पति संबंधी अपराधो के संबंध मे आपरेशन के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक मन्दसौर अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील व अअपु सीतामऊ निकिता सिंह के निर्देशन मे थाना प्रभारी सीतामऊ मोहन मालवीय द्वारा गठित टीम प्रभारी उनि शुभम व्यास द्वारा विगत दिवस में ग्राम दलावदा चारभुजानाथ मंदिर में हुई चोरी को ट्रेस करते चोरी के आरोपीगण अजयदास उर्फ़ टोनी पिता बाबुदास बैरागी उम्र 26 साल निवासी लदुना तथा बंटी पिता कारुलाल बागरी निवासी ग्राम दलावदा जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर चोरी में गया मश्रुका दान पात्र की राशि तथा आभूषण को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 23.09.24 को फरियादी रविन्द्र पिता दशरथ भारद्वाज ने थाना उपस्थित होकर चारभुजानाथ मंदिर दलावदा से दानपात्र से नगदी तथा चांदी के आभूषण किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के संबंध में थाना सीतामऊ पर रिपोर्ट पर थाना सीतामऊ अपराध क्रमांक 561/24 धारा 331(4),305 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना में दौरान सम्पति संबधी आरोपियों के निवासी स्थान पर दबिश तथा वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर ग्राम लदुना के व्यक्तियों द्वारा वारदात को अंजाम देना पाया जिस पर आरोपी अजयदास उर्फ़ टोनी पिता बाबुदास बैरागी उम्र 26 साल निवासी लदुना तथा बंटी पिता कारुलाल बागरी निवासी ग्राम दलावदा जिला मंदसौर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी अजयदास के अन्य साथियों की तलाश जारी होकर विवेचना जारी है । 

सराहनीय कार्य- 
उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक मोहन मालवीय थाना प्रभारी सीतामऊ ,उनि शुभम व्यास चौकी प्रभारी साताखेडी तथा पुलिस टीम सीतामऊ का विशेष योगदान रहा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE