देवास। शहर में लागतार गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। आए दिन मामूली बातो को लेकर विवाद हो जाते है। इसी के तहत रविवार शाम को मेंढकी रोड़ स्थित कर्मदिप चौराहे पर रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की एक व्यक्ति ने दुकान संचालक पर गोली चला दी। घटना में दुकान संचालक घायल हो गए। घायल को जिला चिकित्सालय लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार कर इंदौर रेफर कर दिया गया। मामले को लेकर पुलिस आरोपियों को तलाश करने में जुट गई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ओ पी अहिर ने बताया की घायल सोहन पटेल की हार्डवेयर की दुकान है उसका रितेश कहार नामक व्यक्ति से मोटर वाइंडिंग के रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था रुपये मांगने के लिए जब उसने फोन लगाया तो उससे विवाद किया और दुकान के पास पहुंचकर रितेश कहार ओर उसके साथियों गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी। हमले में घायल पटेल को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर ले जाया गया। मामले में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पुलिस आरोपियों को तलाश करने में जुटी है।