BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 30, 2024, 10:34 am
KHABAR : नगर निगम द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान, साइकिल रैली के माध्यम से दिया स्वच्छता एवं स्वच्छ वायु का संदेश, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। नगर निगम द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान के  संदेश को लेकर नागरिकों मे स्वच्छता के प्रति ओर अधिक जागरूक करने के लिए स्कुली छात्र, छात्राओं के द्वारा नगर निगम के तत्वाधान मे सायकल रैली निकाली गई। महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के साथ हरी झंडी दिखा कर रैली का शुभारंभ किया। रैली एल.एन.बी.क्लब से विकास नगर चौराहे होती हुई मल्हार स्मृति आडिटोरियम मे जाकर रैली का समापन हुआ। सायकल रैली मे 100 से भी अधिक छात्र, छात्राओं के द्वारा भाग लिया गया। इस अवसर पर विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि अग्रवाल ने कहा की साइकिल चलाने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है, और हम निरोगी रहते है बहुत अच्छी बात है की आज के दौर के बच्चे इस तरह की गतिविधि में अपनी रुचि रख रहे है। स्वच्छ वायु को लेकर चलाए जा रहे नौ दिन नो कार अभियान के संबन्ध में कहा की देवास में पहली बार इस तरह का नवीन अभियान चलाया जा रहा है इसे हम सब को मिलकर सफल बनाना है। नव रात्री के नौ दिनों तक हमे शहर में कार का उपयोग नहीं करना है कार के स्थान पर 2 पहिया वाहन का उपयोग करना है जिससे निश्चित ही नवरात्री में ट्रैफिक एवं वायु की गुणवत्ता में सुधार आएगा। सभापति श्री जैन ने कहा दैनिक जीवन में प्रतिदिन साइकिल का उपयोग करते हैं तो निश्चित ही हमेशा स्वस्थ्य रहेगें और साइकिल से किसी तरह का प्रदूषण भी नहीं होता है। नौ दिन नो कार अभियान को लेकर श्री जैन के कहा की इस अभियान मे आम नागरिको को जोडने के लिए निगम की टीम शहर मे प्रचार प्रसार कर रही है। इस अभियान मे स्कूली छात्र, छात्रायें, सामाजिक संस्थाएं, लोकल एनजीओ, पत्रकार साथी, धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से हम सबको इस अभियान को सफल बनाना है। कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर महेश सोनी ने सभी उपस्थित अतिथीयों व छात्र, छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलवाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE