BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 30, 2024, 10:38 am
KHABAR : विधायक रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 1046 युवक-युवतियों ने लिया भाग, यह रोजगार मेला, रोजगार मेला नहीं खुशियों का मेला है- विधायक, पढे़ मनोज शुक्ला की खबर 

Share On:-

सोनकच्छ। आज का आयोजित यह रोजगार मेला, रोजगार मेला नहीं खुशियों का मेला है। मेले में उपस्थित सभी युवाओं से मेरा आग्रह है कि आप उपस्थित सभी कंपनियों में साक्षात्कार के लिए जाएं। कंपनी की पूरी जानकारी प्राप्त करें। जिस कंपनी में आपको इच्छा हो उसमें जाकर रोजगार प्राप्त करें। भाजपा सरकार में युवाओं के लिए नौकरी सृजन करने पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। 2004 के पहले मप्र एक बीमारू राज्य था। भाजपा ने यहाँ सरकार में आने के बाद एक नया इन्फास्ट्रक्चर खड़ा किया है - यह बात क्षेत्रीय विधायक राजेश सोनकर ने रविवार को कृषि उपज मंडी में आयोजित विधायक रोजगार मेले को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते कही क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेश सोनकर की प्रेरणा से विधानसभा के युवक-युवतियों के रोजगार के लिए पहली बार  विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय वृहद विधायक रोजगार मेले का आयोजन रविवार को स्थानीय कृषि इपज मंडी परिसर में हुआ। जिसमें निजी क्षेत्र की 29 उन्नत कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार देने के लिए 25 काउंटर लगाकर युवाओं के डॉक्यूमेंट चेक कर उनका इंटरव्यू कंपनी अधिकारियों द्वारा लिया गया। स्थल पर चयन कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। मेले में विधानसभा के 8 वी, 10 वी, 12 वी, आई.टी.आई, स्नातक/ स्नातकोत्तर 1046 युवक-युवतियों ने भाग लिया। जिसमें से 352 युवाओं को ऑफर लेटर व 220 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए है। जिन युवाओं को आज मौका नही मिल पाया है। आगामी दिन में ऐसे मेले ओर आयोजित किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE