शाजापुर। किसान कल्याण एवं कृषि विकास उप संचालक द्वारा शाजापुर जिले के किसान भाइयों से अनुरोध किया गया है कि जिले में विगत और वर्तमान समय में हुई बारिश के कारण फसल नुकसान होने पर नुकसान की जानकारी 72 घंटे के अंदर कृषि फसल बीमा कंपनी भोपाल के कृषि रक्षक पोर्टल एवं हेल्प लाइन नंबर 14447 पर सूचना देते समय अपना आधार कार्ड एवं बैंक खाता क्रमांक साथ में रखते हुए शिकायत दर्ज कराएं।