रामपुरा। नगर में प्रति वर्ष श्री महात्मा गाँधी छात्र सहायता समिति रामपुरा द्वारा दो अक्टूबर को प्रतिभा सम्मान समोरोह का आयोजन करता है। इस बार राकेश जैन (संस्थापक, अन्नपूर्णा सेवा न्यास एवं पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका नीमच) की अध्यक्षता एवं अजय भटनागर (प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता) के मुख्य आतिथ्य एवं लोकेन्द्र वर्मा (सेवा निवृत्त चीफ कमर्शियल मैनेजर कोंकण रेल्वे मुम्बई) के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न होने जा रहा है। 02 अक्टूबर बुधवार को दोपहर तीन बजे सरस्वती शिशु मन्दिर रामपुरा में समिति का चार दशक पूर्ण करते हुए 40 वां छात्रवृत्ति वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न होगा।