नीमच। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया नीमच दौरे पर है। वे 29 सितम्बर को शाम 6 बजे इंदौर से सड़क मार्ग द्वारा बदनावर, जावरा, मंदसौर होते हुए रात्रि 11.55 बजे नीमच पहुंची थी। नीमच के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद आज 30 सितंबर को प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया प्रातः 9.30 बजे नीमच से प्रस्थान कर 10 बजे भादवामाता पहुंची। जहां महामाया भादवा माता के दर्शन कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कॉरिडोर एवं मास्टर प्लान को लेकर विधायक दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, एसपी अंकित जायसवाल से चर्चा की।