नीमच। मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत बघाना थाना प्रभारी विजय सागरिया द्वारा महिला सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 3 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक मैं हूं अभिमन्यु के तहत पुलिस द्वारा सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है , जिसमें बघाना थाना प्रभारी विजय सागरीया की पूरी टीम द्वारा गांव गांव, चौराहे चौराहे पर पोस्टर के माध्यम से महिला की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा समझाइए दी जा रही है, जिसमें नशा दहेज अश्लीलता भूण हत्या अशिक्षा लिंगभेद असवेदनशीलता आदि महिला हेल्प लाइन 1090 पुलिस हेल्पलाइन 100/112 साइबर हेल्प लाइन 1930 चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 राष्ट्रीय महिला आयोग 78 27 170 170 पुलिस मोबाइल ऐप द्वारा समझाइए दी जा रही है मैं हूं अभिमन्यु तहत समाज को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है।