मंदसौर। आगामी त्योहारों एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते मंदसौर पुलिस द्वारा फायरिंग रेंज रेवास देवड़ा में की बलवा ड्रिल की गई। फायरिंग रेंज पर स्मोक गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, वज्र वाहन से फायर कर नियंत्रण करने का अभ्यास किया गया।
दिनांक 29.09.24 को आगामी त्योहारों एवम कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते मंदसौर पुलिस के अधिकारी कर्मचारी द्वारा फायरिंग रेंज रेवास देवड़ा मंदसौर पर बलवा ड्रिल का अभ्यास करवाया गया। बलवा ड्रिल अभ्यास में समस्त थानों एवम जिला पुलिस लाइन के लगभग कुल 80 अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनके द्वारा फायरिंग रेंज पर अभ्यास किया गया। फायरिंग रेंज पर स्मोक गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, वज्र वाहन से फायर कर नियंत्रण करना इत्यादि का अभ्यास किया गया। बलवा ड्रिल के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, डीएसपी महिला सेल किरण चौहान, सूबेदार सत्येन्द्र सिंह राजपूत एवम अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।