BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 30, 2024, 12:39 pm
KHABAR : अधिकारियों ने किया मंडल के विभिन्‍न खाद्य यूनिटों की स्वच्छता का गहन निरीक्षण,  स्वास्थ्य तथा वाणिज्य निरीक्षकों ने दी आवश्यक जानकारियां, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक सक्रिय रूप से स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 29 सितम्बर 2024 को रेलवे परिसर में स्थित बेस किचन, रेस्टोरेंट, फुड स्टॉल एवं फुड ट्रॉलियों की साफ-सफाई के रूप में मनाया गया। इस अभियान के अंतर्गत कई जागरूकता और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। “स्वच्छता ही सेवा” कैंपेन के अंतर्गत स्वच्छ फूड इनिशिएटिव के तहत मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर फूड स्टॉल्स, कैंटीन और ट्रेनों में पैंट्री कार आदि का निरीक्षण किया गया। जिसमें स्वास्थ्य निरीक्षकों तथा वाणिज्य निरीक्षकों द्वारा रतलाम, उज्जैन, इंदौर, नीमच, मंदसौर, फतेहाबाद चंद्राबतिगंज, नागदा, चित्तौड़गढ़, दाहोद सहित अन्य स्टेशनों पर स्थित केटरिंग स्टॉल एवं ट्रेनों में स्थित पैंट्री कार की स्वच्छता का निरीक्षण किया गया तथा यात्रियों, वेंडर्स और रेल कर्मियों को स्वच्छ फूड एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई । 

सहायक स्वासथ्‍य अधिकारी द्वारा मंडल रेल चिकित्सालय रतलाम स्थित किचन का निरीक्षण कर स्वच्छता की जांच की गई  तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता हेतु एफएसएसएआई (फुड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) द्वारा जारी निर्देशों के बारे में बताया गया। 

कोचिंग डिपो इंदौर में गाड़ी संख्या 22911 इंदौर-हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस के प्राइमरी अनुरक्षण के दौरान पैंट्रीकार का निरीक्षण कर उसकी गहन सफाई करवाई गई।  
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE