नीमच। जिले के महिला थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर कार्य में लापरवाही बरतने पर गाज गिरी है। पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल ने उक्त आरक्षक को निलंबित कर दिया है। एसपी ने महिला की शिकायत की निष्पक्ष जांच नहीं करने पर यह कार्रवाई की है।

आपकों बता दें कि एक महिला ने नीमच के महिला थाने पर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उक्त शिकायत की जांच प्रधान आरक्षक विजय गुनेरा को सौंपी गई थी। आरक्षक ने जांच के दौरान महिला के कथन उसके कहे अनुसार नहीं लिखे। इस पर महिला एसपी अंकित जायसवाल के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। एसपी अंकित जायसवाल ने इस मामले की जांच करवाई। जांच में अनियमितता और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करना पाए जाने पर उक्त प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है।
