मंदसौर। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज 30 सितंबर 2024 सोमवार को दोपहर 2 बजे भोपाल से इंदौर के लिए प्रस्थान किया। वे शाम 5 बजे इंदौर के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से वे शाम 6.30 बजे मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि 10.30 बजे मंदसौर पहुंचेंगे। कल 1 अक्टूबर मंगलवार को प्रातः 11 बजे मंदसौर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम 5.00 बजे दैनिक भास्कर की ओर से उत्कृष्ट सेवा सम्मान हर्ष विलास पैलेस मंदसौर में सहभागिता करेंगे।