शिवपुरी जिले में संभाग स्तर पर गठित उड़नदस्ता दल द्वारा अवैध परिवहन रोकने पर ट्रांसपोर्टर के गुंडो द्वारा दल प्रभारी को जान से मारने की कोशिश की गयी। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने हेतु संयुक्त संघर्ष मोर्चा भोपाल के आव्हान पर कृषि उपज मंडी समिति कसरावद के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा कसरावद एसडीएम सत्येंद्र बेरवा को मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। मांग की गई है आरोपियों को सख्त सख्त सजा दिया जाए