कुकडेश्वर। आज नवांकुर संस्था लाल कुंवर भगवती शिक्षण समिति द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत ठाकुर वीरेंद्र सिंह जिला समन्वयक जन अभियान परिषद नीमच, महेंद्र पाल सिंह भाटी ब्लॉक समन्वयक के निर्देशानुसार स्वच्छता प्रदर्शनी का आयोजन ज्ञान मंदिर विद्यालय कुकड़ेश्वर में किया गया। जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, वेस्ट से बेस्ट, सेल्फी पाइंट, का शुभारंभ नगर की प्रथम नागरिक उर्मिला महेंद्र पटवा, कमल सिंह परमार मुख्य नगर पालिका अधिकारी, महेंद्र पटवा वरिष्ठ समाजसेवी, रमेश चंद्र मोदी वरिष्ठ लेखपाल नगर पंचायत, मंजू सोनी नवांकुर संस्था प्रमुख, कैलाश राठौर वरिष्ठ समाजसेवी, हर्षा जैन महिला बाल विकास, नरेंद्र चौधरी नगर पत्रकार संघ, दशरथ नागदा, गोपाल दास बैरागी पत्रकार, लोकेश मोदी, ऐश्वर्य नागदा के साथ नगर पंचायत की स्वछता टीम की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि वास्तव में आज की प्रदर्शनी वेस्ट चीजों से बनाई गई बेस्ट आइटम लगे हैं जो वास्तव में प्रशंसनी है स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत ज्ञान मंदिर विद्यालय में विगत 10 दिनों से लगातार कुछ न कुछ कार्यक्रम स्वच्छता को लेकर किए गए हैं जो आज दिखाई दे रहा है नगर की प्रथम नागरिक उर्मिला पटवा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ लाल कुंवर भगवती शिक्षण समिति के माध्यम से बच्चों में जो संस्कार स्वच्छता पर दिए गए हैं वह वास्तव में सराहनी है बच्चों ने स्वच्छता पर बहुत ही अच्छे वेस्ट से बेस्ट चित्रकला और सेल्फी पाइंट बहुत अच्छा लगा बच्चों ने नृत्य नाटिका के माध्यम से संदेश दिया नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हमारे नगर को स्वच्छ कैसे रख सकते हैं इसका संदेश दिया सभी अतिथियों द्वारा स्वच्छता प्रदर्शनी का अवलोकन कर सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली कार्यक्रम मे महेश मोनू मोदी, अजय कुशवाह, नवनीत माली चेतना पवार,सूधा माली, प्रेमलता टोडावाल में पालक गण माताएं बहने और बच्चे उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रमुख भगवती प्रसाद सोनी द्वारा किया गया और अतिथियों का आभार माना।