BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 30, 2024, 4:38 pm
BIG NEWS : प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया की अध्‍यक्षता में नीमच में जिला योजना समिति की बैठक सम्‍पन्‍न, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोली- पूरी पारदर्शिता के साथ जनकल्‍याणकारी योजनाओं का क्रियान्‍वयन सुनिश्चित करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शासन व्‍दारा संचालित विभिन्‍न जनकल्‍याणकारी योजनाओंका जमीनी स्‍तर पर पूरी पारदर्शिता के साथ क्रियान्‍वयन सुनिश्चित किया जाए। योजनाओं के क्रियान्‍वयन के संबंध में समय-समय पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराते रहे। यह बात महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला योजना समिति की बैठक में कृषि, उद्यानिकी, एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभागकी समीक्षा के दौरान जिला अधिकारियों से कही। बैठक में सांसद सुधीर गुप्‍ता, विधायक नीमच दिलीप सिह परिहार, विधायक मनासा अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान, विधायक जावद प्रतिनिधि सचिन गोखरू, पवन पाटीदार, एवं जिला योजना समिति के सदस्‍यगण, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवालएवं अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में सांसद गुप्‍ता एवं विधायक मारू के सुझाव पर प्रभारी मंत्री ने नीमच से झालावाड़ तक फोरलेन सड़क निर्माण , का प्रस्‍ताव तैयार कर, शासन को भिजवाने के निर्देश भी एमपीआरडीसी महाप्रबंधक को दिए। सांसद गुप्‍ता ने रतनगढ़ घाट सेक्‍शन के सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्‍ता जांच के लिए अंर्तविभागीय समिति गठित कर, जांच करवाने का सुझाव भी दिया। विधायक परिहार एवं मारू ने जिले के विभिन्‍न विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्‍त पदों की पूर्ति करने के सुझाव पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्‍ति‍ करने के निर्देश भी जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। बैठक में सांसद गुप्‍ता एवं विधायक मारू ने सुझाव दिया, कि मेडिकल कॉलेज के चिकित्‍सकों की टीम सप्‍ताह में एक दिन जावद एवं मनासा के स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों का भ्रमण कर, वहां की चिकित्‍सा व्‍यवस्‍था भी देख ले। विधायक नीमच ने नीमच नगरपालिका की जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाने, भेड समस्‍या का समाधान करवाने और अधोसंरचना मद में नगरपालिका को प्रदान की गई राशि किसी अन्‍य एजेंसी को सौंप कर कार्य करवाने का सुझाव भी दिया। बैठक में प्रभारी मंत्री भूरिया ने कृषि, उद्यानिकीएवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग व्‍दारा संचालित विभिन्‍न कार्यक्रमों, योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।

बैठक में कलेक्‍टर ने अवगत कराया, कि जिले के किसानों, कृषि‍ वैज्ञानिकों की संयुक्‍त परिचर्चा आयोजित की गई थी, ऐसी परिचर्चाएं हर माह आयोजित की जाएगी। सांसद ने लगभग दो हजार किसानों की कृषि संगोष्‍ठी आयोजित करनेऔर जैविक खेती, प्राकृतिक खेती एवं मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों से परिचर्चा करने का सुझाव भी दिया।

बैठक में सांसद एवं विधायकगणों ने हाल ही में हुई बारिश से सोयाबीन की फसल को हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए कृषि एवं राजस्‍व की टीम से प्राथमिक सर्वे करवाने का सुझाव दिया। जिस पर कलेक्‍टर ने कहा, कि प्रारंभिक सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। प्रभारी मंत्री ने बैठक में आगामी कृषि‍ सीजन में किसानों को मांग अनुरूप उर्वरक की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नगद में उर्वरक खरीदी के लिए उर्वरक खरीदी केंद्र स्‍थापित करनेके निर्देश भी दिए। उन्‍होने डीएपी के विकल्‍प के तौर पर एनपीके एवं नैनो डीएपी का उपयोग करने हेतु किसानों को प्रेरित करने के निर्देश भी दिए।

प्रारंभ में कलेक्‍टर, एस.पी. एवं अन्‍य अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री एवं अतिथियों को पुष्‍पगुच्‍छ भेंटकर स्‍वागत किया। कलेक्‍टर ने बैठक की विस्‍तृत रूपरेखा प्रस्‍तुत की तथा अंत में बैठक में प्राप्‍त सुझावों पर विभागों की ओर से कार्यवाही का विश्‍वास दिलाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE