BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 30, 2024, 4:51 pm
REPORT : प्रभारी मंत्री भूरिया ने किया जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक आस्‍था के केंद्र महामाया मां भादवामाता मंदिर परिसर में मास्‍टर प्‍लान के तहत किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने सोमवार को जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक आस्‍था के केंद्र महामाया मॉ भादवामाता मंदिर परिसर में मास्‍टर प्‍लान के तहत निर्माणाधीन विभिन्‍न विकास एवं निर्माण कार्याे का निरीक्षण कर, जायजा लिया। उन्‍होंने निर्माणाधीन कार्य तेजी से पूरा करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक दिलीप सिह परिहार, विधायक मनासा अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, एसपी अंकित जायसवाल, पवन पाटीदार, महेन्‍द्र भटनागर, नपा अध्‍यक्ष स्‍वाति चौपडा, जनपद सदस्‍य रतनलाल मालावत, सरपंच मिट्ठूबाई सुरावत, एसडीएम डॉ. ममता खेडे एवं मंदिर समिति के सदस्‍यगण एवं श्रृद्धालु उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री भूरिया ने आस्‍था भवन में मंदिर निर्माण कार्याे, मास्‍टर प्‍लानके बारे में कलेक्‍टर से चर्चा की। कलेक्‍टर ने अवगत कराया, कि भादवामाता में लगभग 26 करोड़ की लागत से विभिन्‍न निर्माण कार्य करवाएं जा रहे है। जनसहयोग से मंदिर एवं शिखर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। कलेक्‍टर ने भादवामाता में अन्‍न क्षेत्र प्रसादालय, दर्शनहॉलमण्‍डपम, संजीवनी व्‍दार निर्माण, कृपा पथ निर्माण, विश्रृांति स्‍थल, आरोग्‍य प्रसादालय निर्माण, आगम निर्गम पथ निर्माण, कोरिडोर निर्माण आदि विभिन्‍न कार्याे के बारे में प्रभारी मंत्री को विस्‍तार से जानकारी दी। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा एवं एसपी जायसवाल ने प्रभारी मंत्री को संस्‍थान की तरफ से महामाया मॉ भादवामाता की तस्‍वीर भेंट की और अंग वस्‍त्रम (दुपट्टा) भेंटकर, स्‍वागत किया। सरपंच मिट्ठुबाई सुरावत ने भी प्रभारी मंत्री को अंगवस्‍त्रम भेंटकर, स्‍वागत किया और स्‍मृति स्‍वरूप ग्राम पंचायत की ओर से उन्‍हें कृपाण सेट भेंट किया।

प्रारंभ में प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने विधायकगणों के साथ महामाया मॉ भादवामाता के दर्शन कर, जिलेवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। प्रभारी मंत्री ने भादवामाता के आस्‍था भवन परिसर में उपस्थित विधायकगणों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ पौधारोपण भी किया।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE