BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 30, 2024, 5:57 pm
KHABAR : गरबा पांडाल में गेर हिंदुओं की एंट्री पर बयान, इंदौर बीजेपी जिला अध्यक्ष बोले- गरबा पंडाल में आने वाले हर व्यक्ति को पिलाएं गो मूत्र, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। गरबा पंडाल में गेर हिंदू की नो एंट्री को लेकर बीजेपी इंदौर के जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने बयान दिया है। कहा है कि गरबा पंडाल में आने वाले हर व्यक्ति को गो मूत्र पिलाया जाए। बीजेपी जिला अध्यक्ष के इस बयान पर कांग्रेस पार्टी बीजेपी पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संतोष गौतम का कहना है कि बीजेपी जिला अध्यक्ष का बचकाना बयान है, साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के उदेश्य से ऐसे बयान दिए जाते है।


इंदौर में चिंटू वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गरबा माता की अराधना का है। ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें सम्मिलित होना चाहिए। माता की अराधना हमारी बहन और बेटियां करती है। समय समय पर ऐसी चर्चा आती रहती है की कुछ लोग ऐसे सम्मलित हो जाते है जिनको लेकर चर्चा हो जाती है। इसलिए मेरा तो ऐसा मानना है और मैं सबसे आव्हान भी करना चाहुंगा की हम पंडालों में प्रसाद वितरण करते है तो गोमाता जो हमारी माता है तो गो मूत्र जो हम पीते है उसे प्रसाद स्वरूप सभी को देना चाहिए। जो भी आए प्रवेश के पूर्व गो मूत्र पिए और गरबा पंडालों में प्रवेश करें। मेरा गरबा आयोजकों से अनुरोध है कि गो मूत्र पीकर गरबा पंडालो में प्रवेश कराया जाए। वहीं जो हिंदू होगा वह गो मूत्र पिएगा, नहीं पीने का तो सवाल ही नहीं उठता है।


जिला अध्यक्ष का बयान बचकाना
बीजेपी जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संतोष गौतम ने कहा कि बीजेपी जिला अध्यक्ष का बचकाना बयान है, साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के उदेश्य से ऐसे बयान दिए जाते है। बीजेपी से कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है, इंदौर में पुलिस कमिश्नरी फ़ैल हो रही है। बौखलाए बीजेपी के नेता अपने बचाव में इस तरह की बाते करते है। हिन्दू होने का सर्टिफिकेट देने का इस तरह से किसी बीजेपी जिला अध्यक्ष को अधिकार नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE