मंदसौर। आज दिनांक 30.09.24 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पीजी कॉलेज मंदसौर में मंदसौर पुलिस साइबर शाखा द्वारा साइबर जागरूकता अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान करीब 200 छात्र-छात्राओं को साइबर संबंधी अभियान के तहत जानकारी दी गई, एवम साइबर संबंधी अपराधों से सुरक्षा एवम उनसे बचाव एवम रोकथाम के संबंध में उपस्थित छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।
साइबर जागरूकता कार्यशाला के दौरान जिला खेल अधिकारी ब्रजेंद्र सिंह देवड़ा, सूबेदार सतेंद्र सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक रीतेश नागर, प्रधान आरक्षक मुजफ्फरउद्दीन, आरक्षक मनीष बघेल एवम कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे। मंदसौर पुलिस द्वारा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय समय पर आमजन हेतु आयोजित किए जाते रहे है। मंदसौर पुलिस आप सभी आमजन से अपील करती है साइबर संबंधी अपराधो से सजग रहे, सतर्क रहे, सुरक्षित रहे, किसी भी अप्रिय परिस्थिति में सहायता हेतु जिला साइबर सेल मंदसौर एवम राष्ट्रीय साइबर शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करे।