मंदसौर। आज दिनांक 30.09.24 को कलेक्टर मंदसौर अदिति गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषंक आनंद द्वारा दूधाखेडी माताजी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया। दूधाखेडी माताजी में नवरात्रि के दौरान लगने वाले मेले के मेला परिसर एवं मंदिर परिसर का भ्रमण कर निर्देश दिये जिसमें महिला एवं पुरूषों के लिये पृथक पृथक बेरिकेडिंग लगाई जाने, मेला परिसर एवं मंदिर परिसर में सीसीटीवी लगाने हेतु निर्देशित किया कि सीसीटीवी कैमरों को इस प्रकार लगवाया जाये कि मंदिर परिसर एवं मेला परिसर में कही भी डार्क स्पॉट न रहे, पूरा परिसर सीसीटीवी की निगरानी में रहे, इसके अतिरिक्त मेला परिसर एव मंदिर परिसर में पुलिस सहायता केन्द्र की स्थापना की जाकर अनाउंसमेंट सिस्टम लगवाने एवं रिकॉर्ड रजिस्टर रखने हेतु निर्देशित किया, पार्किंग में वाहनों को व्यवस्थित रूप से लगवाया जाये एवं श्रद्धालुओं से निर्धारित शुल्क ही वसूल किया जाये। पुलिस अधिकारी कर्मचारी की डृयूटी शिफ़ट में लगाई जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मंदसौर अदिति गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ अनुभाग हेमलता कुरील, एसडीओपी गरोठ अनुभाग राजाराम धाकड, एडीएम एकता जायसवाल, एसडीएम चंदा सिंह सोलंकी, तहसीलदार विनोद शर्मा, जनपद सीईओ धर्मेन्द्र यादव एवं थाना प्रभारी भानपुरा रोहित कछावा सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।