नीमच। जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम रेवली देवली के हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में बनी हुई बिल्डिंग जो की पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी तथा कभी भी स्कूल परिसर में बड़ा हादसा हो सकता था जिसको लेकर शासन से अनुमति के बाद आज उसे ढहा दिया गया। इसी के नजदीक एक और भवन बिल्कुल इसके नजदीक था जो कभी भी इस भवन को नुकसान पहुंचा सकता था तथा पास ही बच्चों के खेलने का मैदान भी है जिसको लेकर कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है इनको लेकर भवन को आज बुलडोजर (जेसीबी)के माध्यम से 1 घंटे से भी कम समय की कार्रवाई में गिरा दिया गया। सबसे बड़ी बात है कि जब जेसीबी के द्वारा उसे गिराया गया तो मानो ताश के पत्ते की तरह यह भवन ढह गया। इस बिल्डिंग का जब निर्माण किया गया तब मानो लोहे के सरिया नाम मात्र के तथा ईटों की दीवाल कैसे बनी हुई थी इसे भगवान ही जानता है क्योंकि जब इसे जेसीबी से गिराया गया तो यह क्षण भर में दीवाल गिरकर जमीनदोज हो गई। रेवली देवली हायर सेकेंडरी स्कूल में जब से प्राचार्य राधेश्याम धाकड़ ने कार्यभार संभाला है तब से ही लगातार स्कूल का कायाकल्प करते प्राचार्य दिखाई दे रहे हैं। आज के समय में भी जहां अधिकारी कर्मचारी छुट्टी का इंतजार करते हैं वहीं दूसरी तरफ प्राचार्य राधेश्याम धाकड़ द्वारा रविवार को भी स्कूल और उसके आसपास की सफाई की व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं ऐसे प्राचार्य बिरले ही देखने को मिलते हैं। प्राचार्य के द्वारा किए जा रहे कार्यों की गांव में हर तरफ सराहना देखने को मिल रही।