BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 30, 2024, 8:20 pm
KHABAR : प्रभारी मंत्री ने किए मां शबरी मंदिर में दर्शन, बोली- नीमच में एकलव्‍य आवासीय विद्यालय प्रारंभ करने का प्रयास किया जाएगा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में निवासरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए जिला मुख्‍यालय पर एकलव्‍य आवासीय विद्यालय प्रारंभ करने का शासन स्‍तर पर प्रयास किया जावेगा। साथ ही जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए जिला स्‍तर पर छात्रावास भी खोलने का प्रयास करेंगे। यह बात प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने सोमवार को नीमच के शबरी धाम पर मॉ शबरी के मंदिर में दर्शन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए कही। इस मौके पर सांसद सुधीर गुप्‍ता, विधायक नीमच दिलीप सिह परिहार, अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान भी उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री भूरिया ने कहा, कि नीमच जिले के भादवामाता में काफी अच्‍छा विकास कार्य हुआ है। श्रृद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्‍ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्‍होने कहा कि एकलव्‍य स्‍कूल खोलने के केंद्र सरकार के नार्मस शिथिल कर, नीमच में नवीन एकलव्‍य स्‍कूल खोलने के केंद्र व राज्‍य स्‍तर पर प्रयास करेंगे। उन्‍होने कहा, कि जनजाति वर्ग के प्रतिनिधियों व्‍दारा दिए गए मांग पत्रों पर भी प्राथमिकता से कार्यवाही की जावेगी।

प्रभारी मंत्री ने इस मौके पर एकता कॉलोनी के डांसर उदय भील एवं जनजाति वर्ग की बालिकाओं से भेंट कर, उनकी नृत्‍य प्रतिभा की सराहना भी की। जनपद सदस्‍य रतनलाल मालावत ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रभारी मंत्री को जनजाति समुदाय की जिले से संबंधित विभिन्‍न मांगों से अवगत कराया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE