खरगोन। जिले के कसरावद तहसील के खलटाका पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम निमरानी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। जिसमे यह कारवाई नायब तहसीलदार कैलाश डामर सहित बीएमओ संतोष बडोले ने की है ग्राम निमरानी में पहुंचते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।ग्राम निमरानी बैंड़ी में स्थित एक क्लिनिक पर कारवाई करते हुए उसे सील कर जांच में लिया गया है। साथ ही सूचना मिलते ही कई झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक बंदकर रफूचक्कर हो गए थे।वही आगे कारवाई जारी रहेगी।