खनियांधाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा मरीजों के वार्डाे, ओपीडी, एक्स-रे, साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था देखी गई इसके साथ ही मरीजों से स्वास्थ्य केंद्र से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के स्वास्थ्य केंद्र के दवा कक्ष में रखी दवाओं और एनआरसी का निरीक्षण किया अस्पताल में मरीजों के लिए पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, मरीजों की देखभाल करने के निर्देश संबधित अधिकारी को दिए गए विधायक का कहना था कि अगर किसी भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा मरीजों के उपचार में लापरवाही की गई तो कार्रवाई की जाएगी।