खरगोन। जिले की पंचायतों में पदस्थ रोजगार सहायक जिला संवर्ग/ सहायक सचिव के पद पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में नियमितिकरण की मांग को लेकर लामबंद होने लगे है। सोमवार को मप्र रोजगार सहायक संगठन के बैनर तले कलेक्ट्रेट पहुंचे रोजगार सहायकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। संगठन के विजय चौहान ने बताया कि हमारी प्रमुख मांग रोजगार सहायकों की जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनके परिवारों को अनुकम्पा नियुक्त एवं 5 लाख अनुग्रह राशि का प्रावधान किया जाए।
सहायक सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पद पर नियमितिकरण का आदेश जारी किया जाए। स्थानांतरण नीति विशेष परिस्थिति में जिले से बाहर स्थानान्तरण की सुविधा दी जाए। मध्यप्रदेश के 23000 ग्राम रोजगार सहायकों को 12 वर्षों से अधिक का समय पदस्थ हुए हो चुका है सहायक सचिव पद पर संविलियन किए जाने की मांग की।