सरवानिया महाराज। शहर में आसोद सुदी एकम गुरुवार दिनांक 3 अक्टूबर से घट स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र उत्सव की शुरुआत हो रही है जो दशहरा उत्सव दिनांक 12 अक्टूबर शनिवार तक चलेगा। शहर में इन नो दिनों में शक्ति की भक्ति में अलग अलग स्थानों पर गरबा महोत्सव आयोजित किए जाएंगे, इसको लेकर स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी असलम पठान ने गरबा उत्सव समिति सदस्यों के साथ साथ जनप्रतिनिधियो एवं गणमान्यजनों के साथ बेठक कर तैयारियो की समीक्षा कर जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान गरबा उत्सव समिति सदस्यों ने पुलिस को अपनी अपनी कार्य योजना की जानकारी दी।
इस दौरान पुलिस चौकी प्रभारी असलम पठान ने सभी गरबा उत्सव समितियों को बताया कि गरबा पांडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जायें ताकि गतिविधियों की जानकारी स्टोर हो सके। इसके साथ ही आवागमन वाले स्थानों पर बेरिकेट्स लगाऐं तथा गरबा पांडाल ऐसे स्थान पर बनाए ताकि आवागमन में अ सुविधा ना हो तथा समिति अपने स्तर पर रात्रि में गरबा उत्सव विश्राम के बाद रखवाली की व्यवस्था देखे पुलिस भी आपके साथ लगातार निगरानी रखेगी व रोजना आयोजन की अपडेट लेकर समितियों से संपर्क बनाए रखेगी। असामाजिक गतिविधियों से संबंधित सुचना तथा रोकथाम हेतु किसी भी प्रकार कि सुचना हो तो तत्काल पुलिस चौकी को दे। इसके साथ ही माता की प्रतिमा स्थापना तथा विसर्जन की शोभा यात्रा के रुट की जानकारी भी उपलब्ध करावे ताकि शोभा यात्रा मार्ग पर पुलिसिंग की व्यवस्था की जावे।
इस अवसर पर नप अध्यक्ष रुपेन्द्र सिंह जैन ने कहा कि परिषद हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। सहयोग के लिए जरूरी है कि एक दो दिन पहले जानकारी दे ताकि उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष भुपेश देवड़ा, उपाध्यक्ष चंन्द्रनारायण पालीवाल, पार्षद विक्रम धनगर, पार्षद पप्पू राठौर, दिनेश शर्मा, देवीलाल धनगर , कुलदीप, सचिन चोहरा , श्याम सेन , राजु सालवी, सुरेश सुथार अन्य सहित गरबा उत्सव समिति सदस्य व पत्रकारगण उपस्थित थे। इस दौरान पुलिस चौकी सदस्य गोविंद सिंह हाड़ा, नाहरसिंह , नंदकिशोर राठौर, पुष्कर नागदा मौजूद रहे।