चितौड़गढ़। चित्तौडगढ़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक बैंक चेयरमैन डॉ. आई एम सेठिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य रूप से निर्णय लिया कि दिवाली उत्सव ऑफर में ब्याज दरों में विशेष छूट के माध्यम से सभी शाखाओं में व्यवसाय वृद्धि के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में दिवाली बाद प्रधान कार्यालय निर्माण शुभारंभ, बेगूं शाखा का नवीन परिसर में स्थानांतरण, डिफाल्टर से ऋण वसूली में कठोरता सहित कई प्रमुख निर्णय किए गए।
प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी के अनुसार उपाध्यक्ष शिव नारायण मानधना, निदेशक रणजीत सिंह नाहर, दिनेश सिसोदिया, राधेश्याम आमेरिया, वृद्धि चंद कोठारी, बाबर मल मीणा, राजेश काबरा, दीप्ति सेठिया डाड, हेमंत शर्मा, नितेश सेठिया के सानिध्य में संपन्न बैठक में लखनऊ में 19 अक्टूबर को बैंक को मिल रहे बेस्ट आईटी हेड ऑफ द ईयर का एफसीबीए अवार्ड -2024 की घोषणा होने पर निदेशक मंडल सदस्यो ने हर्ष व्यक्त किया। बैंक प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी, निदेशक राधेश्याम आमेरिया के सानिध्य में बैंक के आईटी हेड राकेश दशोरा इस सम्मानित अवार्ड को प्राप्त करेंगे।
बैठक में 2 अक्टूबर से 15 नवंबर तक दिवाली उत्सव ऑफर के तहत ब्याज दरों में कमीं के साथ सभी शाखाओं में व्यवसाय वृद्धि के प्रयास किए जाकर एक करोड़ तक के तीन ऋण स्वीकृत किए जायेंगे जिसमे वाहन ऋण, लिमिट व ओवरड्राफ्ट, आवास ऋण, एमएसएमई उद्योग ऋण, मॉरीगेज ऋण सहित सोलर उपकरण हेतु विशेष ऋण स्वीकृत किए जायेंगे।
बैठक में शिव नारायण मानधना, दिनेश सिसोदिया को प्रधान कार्यालय निर्माण की व वृद्धि चंद कोठारी को बेगूं शाखा नवीन परिसर में स्थानांतरण हेतु विशेष दायित्व सौंपा गया।
बैठक में ऋण स्वीकृतियो के साथ साथ शाखाओं में मनाए गए अनुशासन दिवस में स्टाफ भागीदारी की सराहना की। बैठक का संचालन प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी ने किया, वही आभार उपाध्यक्ष शिव नारायण मानधना ने व्यक्त किया।
कुशल बैंकिंग कार्य हेतु कमेटिया गठित-
बैठक में उपाध्यक्ष शिव नारायण मांनधना को व्यवसाय वृद्धि कमेटी, रणजीत सिंह नाहर को स्टाफ कमेटी, दिनेश सिसोदिया को ऑडिट कमिटी, राधेश्याम आमेरियाँ को वसूली कमेटी, डॉ. आई एम सेठिया को प्रशासनिक व ऋण कमेटी का अध्यक्ष मनोनित करने के साथ ही सभी निदेशको को दो-दो समितियों में सदस्य मनोनित किया गया। प्रबंध निदेशक सभी समितियो की सचिव तथा अध्यक्ष डॉ. सेठिया पदेन अध्यक्ष रहेंगे। बैठक में डॉ. सेठिया के 8 व निदेशक रणजीत सिंह नाहर के 11 उपवास करने पर बैंक निदेशक मंडल द्वारा शाल उपरणा से अभिनंदन भी किया गया।