BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2024, 11:16 am
BIG REPORT : भोपाल रोड पर आयसर ओर 108 एंबुलेंस में हुई भिड़ंत, घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया जिला चिकित्सालय, सीएसपी, थाना प्रभारी सहित पुलिस बल पहुंचा मोके पर, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। भोपाल रोड पर सोमवार देर रात को मिनी ट्रक आईसर वाहन ने 108 एंबुलेंस को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने पर सीएसपी दिषेश अग्रवाल बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी, ट्रैफिक थाना प्रभारी पवन बागड़ी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा।जहा हादसे में घायल लोगों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ज़िला चिकित्सालय पहुंचाया गया। सीएसपी दिषेश अग्रवाल ने बताया की भोपाल रोड पर आइसर ओर एम्बुलेंस मे भिड़ंत हो गई थी।हादसे में एंबुलेंस में सवार डॉक्टर रोहित सिंह निवासी राजगढ़, डॉ राहुल मालवीय, ड्राइवर कपिल मालवीय घायल हुए हैं। वही मिनी ट्रक आईसर का ड्राइवर मानसिंह बघेल भी घायल हुआ है।सभी घायलों को उपचार के लिए देवास के जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है जहां पर उनका उपचार जारी है।वही रोड पर लगे जाम को पुलिस ने खुलवाया।बता दे की 108 और आईसर की टक्कर भयंकर थी कि 108 आईसर से टकराकर आगे खड़े अन्य वाहनों से भी टकरा गया घटना के बाद पुलिस द्वारा रोड पर खड़े आयसर वाहन को क्रेन की मदद से हटाया गया।आपको बता दे की बायपास पर स्थित ढाबों पर ढाबा संचालकों द्वारा वाहनों को खडा करने के लिए रांग साइट से आने वाले वाहनों के लिए रोड को खोल दिया गया है जिसके चलते इस तरह के हादसे होते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE