पिपलिया मंडी। मंदसौर जिले की पिपलिया मंडी नगर परिषद की अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया, मुख्य नगर परिषद अधिकारी प्रवीण सेन, इंजीनियर राजेश उपाध्याय एवं सफाई मित्र मुकेश राठौर को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 2 अक्टूबर को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जायेगा। नगर परिषद की इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अनेकानेक बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि निश्चित ही आपके द्वारा अर्जित की गई यह उपलब्धि अन्यजन को भी स्वच्छता और साफ सफाई के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। नगर परिषद पिपलिया मंडी को 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जायेगा।