नीमच। पिछली शुक्रवार की रात्रि नीमच जिला चिकित्सालय के शिशु वार्ड में इंजेक्शन लगने के बाद करीब 20 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसकी जांच करने के लिए भोपाल से एक निरीक्षण दल कल नीमच पहुंचा। भोपाल से डॉक्टर संजय खरे के नेतृत्व में पहुंचे चार सदस्यीय चिकित्सकों के दल ने पूरी घटना की विस्तार से जांच की। पीड़ित बच्चों के परिजनों और स्टाफ के साथ चर्चा की। अस्पताल की तमाम व्यवस्थाओं का जैसा लिया। तमाम वार्डाे का निरीक्षण किया। जांच की रिपोर्ट भोपाल में उच्च अधिकारियों को पेश की जाएगी। कौन से इंजेक्शन व ट्रीटमेंट् किस प्रकार से दिए गए, इस पर भी जानकारी ली। बताया जा रहा है कि निरीक्षण स्थल कल रात 1 बजे तक और आज सुबह 7 बजे से जांच में जुटा रहा।