नीमच। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आज 1 अक्टूबर को नीमच के जिला चिकित्सालय पर वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वृद्धजनों ने डाक्टर्स से परामर्श लिया। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, ब्लड टेस्ट, एक्सरे, ईसीजी और वृद्धावस्था में होने वाले रोगों की निशुल्क जांच की गई। फिजियोथैरेपी भी की गई। वृद्धजनों को खान-पान और रहन सहन संबंधित आवश्यक सलाह मशविरा भी दिया गया। शिविर में डॉ. महेंद्र पाटील, डॉ. मनीष यादव, डॉ. निरूपा झा, डॉक्टर भान प्रताप अहिरवार, डॉक्टर प्रवीण पंचाल, डॉ विनय वर्मा मनीष व्यास नीलम वैद्य आदि मौजूद रहे।