BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2024, 12:30 pm
KHABAR : भोपाल के कोलार सिक्सलेन पहुंचे विधायक-कलेक्टर, चौड़ा होगा कोलार तिराहा,  ताकि, चार इमली-बिट्‌ठन मार्केट से आने वाले वाहनों से जाम न लगे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। करीब 305 करोड़ रुपए से बन रहे कोलार सिक्सलेन का काम अब आखिरी दौर में है। अभी कोलार तिराहे को चौड़ा किया जा रहा है। मंगलवार को विधायक रामेश्वर शर्मा और कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह निर्माण कार्य को देखने पहुंचे। विधायक ने कहा कि कोलार तिराहे को अधिकतम चौड़ा किया जाए। ताकि, हर रोज लाखों लोगों को फायदा मिल सके।


जनप्रतिनिधि और अफसरों ने सुबह 11 बजे से कोलार सिक्सलेन का निरीक्षण शुरू किया, जो करीब एक घंटे चला। कोलार तिराहे, सिक्सलेन के बाकी बचे काम को लेकर पीडब्ल्यूडी के अफसरों के साथ मीटिंग भी हुई।


जल्दी काम पूरा होने से लोगों को राहत मिलेगी
निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि कोलार सिक्सलेन के प्रमुख चौराहों पर बचे हुए कामों को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने बताया, कोलार तिराहे को अधिकतम चौड़ा किया जाएगा। ताकि जाम की स्थिति न बने। दोनों ही लेफ्ट टर्न को अधिकतम चौड़ा किया जा रहा है। जिससे चार इमली, बिट्ठन मार्केट और मैनिट की तरफ से आने वाले वाहनों से जाम न लगे।


कोलार रेस्ट हाउस में मीटिंग भी की
निरीक्षण से पहले विधायक और कलेक्टर ने कोलार रेस्ट हाउस में पीडब्ल्यूडी अफसरों की मीटिंग की। इसमें कोलार सिक्सलेन के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE