मनासा। देश में हिंदुओ की आस्था के साथ बार बार खिलवाड़ होने, देश में सनातन बोर्ड का गठन करने, विश्व प्रसिद्ध देव स्थान तिरुपति के प्रसाद में अशुद्ध पदार्थों का उपयोग कर धर्म नष्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सर्व हिंदू समाज ने रामस्नेही विद्वान संत श्री चेतनराम महाराज के नेतृत्व में मंगलवार को विशाल रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम किरण आंजना को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देते हुवे राम स्नेही संत चेतनराम रामजी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुवे कहा की हिंदू संस्कृति का प्राचीन व हमारी आस्था के केंद्र तिरुपति बालाजी में प्रसाद में अपविष्ट पदार्थ मिलाकर हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है। हिंदू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ अब सहन नहीं किया जाएगा। हम मांग करते है कि नातन बोर्ड का जल्द से जल्द गठन किया जाए।
राम स्नेही संत चेतनराम जी महाराज के मार्ग दर्शन में सर्व हिंदू समाज द्वारा बद्री विशाल मंदिर से सनातन समाज की विशाल रैली निकली, जिसमें बड़ी संख्या में समाजज सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी सनातन बोर्ड का गठन करो के नारे लगा रही थी। रैली बड़े मंदिर से गांधी चौक, सदर बाजार, विजय स्तम्भ, सब्जी मंडी, हास्पिटल रोड, बस स्टेंड होती हुई तहसील कार्यालय पहुंची। जहां सर्व हिंदू समाज, व्यापारिक संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी सहित सैंकड़ों लोगों की महती उपस्थिति में अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।