BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2024, 2:02 pm
NEWS : पोषण माह का हुआ समापन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता किसी भी गांव की धुरी होती है- विधायक चंद्रभानसिंह आक्या, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ़। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता किसी भी गांव की धुरी होती है, वे अपने दायित्वो का बखुबी निर्वहन करने के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का भी व्यापक प्रचार प्रसार कर उन्हे घर-घर तक पहुचाती है। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या रिठोला चौराहा स्थित महादेव मंदिर परिसर में चित्तौड़गढ़ शहर परियोजना में पोषण माह के समापन कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ, सहायिकाओ व आशाओ को संबोधित कर रहे थे।


विधायक आक्या ने आंगनवाड़ी केन्द्रों को आदर्श रूप से विकसित करने  में आ रही परेशानियों का समाधान करने का पूर्ण विश्वास दिलाया। उन्होने बच्चो का अन्नप्राशन एवं प्रवेशोत्सव करवाया।


बाल विकास परियोजना अधिकारी चित्तौड़गढ़ शहर रूचि भूकल ने पोषण माह अंतर्गत किये गए कार्यकर्माे की विस्तार से जानकारी प्रदान दी। सीडीपीओ चित्तौड़गढ़ ग्रामीण मनीष मेघवाल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पोषण माह के दौरान आयोजित व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय रही कार्यकर्ताओं को अतिथियो द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर जिला समन्वयक संत भटनागर, महिला पर्यवेक्षक विजयलक्ष्मी जोशी, सम्पत शर्मा, ब्लॉक समन्वयक नवीन वर्मा, निर्मला कुमावत, सीता वैष्णव सहित सहनवा पंचायत की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निर्मला कुमावत ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE