मनासा। महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा दिनांक 03.10.24 से 12.10.24 तक अभिमन्यु अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की सार्थकता आपके सहयोग से ही संभव है। आइये आप और हम इस अभियान में सर्वप्रथम अपने परिवार के पुरुष सदस्यों और बच्चों को महिलाओं के सम्मान और समानता की शिक्षा दें। जिला नीमच पुलिस इस अभियान को सफल बनाने में आपके सहयोग की अभिलाषी है।