BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2024, 2:50 pm
KHABAR : आउट सोर्स कर्मचारियों को हटाने के निर्णय का विरोध, कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम में कर्मचारियों के साथ किया प्रदर्शन, वापस रखने की मांग, पढे़ खबर

Share On:-

कटनी। नगर निगम में पदस्थ आउट सोर्स कर्मचारियों को हटाने के निर्णय को वापस लिए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया है। नेता प्रतिपक्ष रागिनी मनोज गुप्ता ने बताया कि नगर निगम के विभिन्न विभागों में आउट सोर्स कर्मचारियों के माध्यम से कार्य किए जाते है जिसका निर्णय पहले में नगर निगम परिषद ने लिया था। लेकिन अब नगर निगम आउट सोर्स में रखे कर्मचारियों को हटा रहा है, जबकि इन कर्मचारियों ने दो माह से वेतन नहीं मिलने के बावजूद भी विभागों में कार्य किया जा रहा है।


स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सैकड़ों सफाई कर्मचारियों को हटाए जाने से नवरात्रि के पर्व पर पूरे शहर में गंदगी का वातावरण बन जाएगा और सैकड़ों कर्मचारियों के परिवार में आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा। जिन कर्मचारियों को हटाया जा रहा है उनमें से अधिकांश कर्मचारियों का नगर निगम ने सत्यापन कराया है।


पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता एडवोकेट, पूर्व पार्षद राजेश जाटव, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश सक्तेल, पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी, पार्षद अर्चना जायसवाल, पार्षद फामीदा आफताब, पार्षद नीतू रजक, कपिल रजक, पार्षद सुनीता चौधरी, आफताब अहमद चोखे भाई, रमेश सोनी, पूर्व पार्षद इश्तियाक अहमद, कर्मचारी नेता उमेश सोनखरे, विनीत जायसवाल सहित कर्मचारियों कि उपस्थिति रही।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE