BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2024, 4:59 pm
KHABAR : एडीएम लक्ष्‍मी गामड़ ने की जनसुनवाई, 92 लोगों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोली- इंदिरा नगर नीमच में कम्‍युनिटी भू-खण्‍ड पर जनसुविधा के लिए सामुदायिक हॉल का निर्माण करवाए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। इन्दिरा नगर नीमच के कम्‍यूनिटी भू-खण्‍ड पर जनसुविधाओं को ध्‍यान में रखते हुए, वहां सामुदायिक हॉल का निर्माण करवाए। हाउसिंग बोर्ड इस भूखण्‍ड को विक्रय करने की बजाय सामुदायिक भवन, हॉल निर्माण करने पर विचार करे। यह निर्देश अपर कलेक्‍टर लक्ष्‍मी गामड़ ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट नीमच में इंदिरा नगर की पार्षद सुमीत्रा मुकेश पोरवाल एवं रहवासियों के आवेदन पर हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में एस.डी.एम. डॉ. ममता खेड़े, संयुक्‍त कलेक्‍टर प्रीती संघवी, जिला पंचायत सी.ई.ओ. अरविंदडामोर व अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर गामड़ ने 92 आवेदकों की समस्‍याएं सुनकर उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में डिकेन की हीना पंवार, इन्दिरा नगर की ललिताबाई, बागपिपलिया की नसीम, जमुनियाखुर्द के गणपतलाल, कनावटी की कैलाशीबाई, डीकेन के बगदीराम, कानका की पुष्‍पाबाई, इन्दिरा नगर की ललिता जैन, झालरी के मुकेश, नीमच के सलीम खां, सरवानिया मसानी के भैरूलाल, बघाना के पूनमचंद, चीताखेड़ा के चौथमल, मोहनलाल, बांगरेड़ के अजीतसिंह, रतनगढ़ की कमलाबाई, हुडको कॉलोनी नीमच की मोनिका, हरवार के पप्‍पुलाल आदि ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE