खरगोन। जिले के महेश्वर जनपद के ग्राम मक्सी में पदस्थ शिक्षक के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने सहायक आयुक्त से शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि इजीएस बैड़ीपुरा स्कूल में पदस्थ शिक्षक द्वारकाप्रसाद की कार्यप्रणाली ठीक नही है। न तो समय पर स्कूल आते है न ही स्कूलों को पढ़ाते है। इतना ही नही मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिलाओं को भी परेशान किया जा रहा है। उनसे रुपयो की मांग तक की जा रही है, नही देने पर काम से निकलवाने की धौंस दी जाती है। उनके व्यवहार से विद्यार्थियों के पालकों सहित ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने स्कूल की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।