BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2024, 5:19 pm
KHABAR : अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर  वृद्धजनों के सम्मान आयोजन, प्राचार्य एवं स्टॉफ द्वारा वृद्धजनों को पुष्पमाला पहनाकर श्रीफल भेंट कर सम्मानित, पढे़ अजय सिंह सिसोदिया के साथ शेख ईखाक की खबर

Share On:-

रामपुरा। हमारे बुजुर्ग हमारे प्रेरणा स्रोत होते है उनके प्रदत्त श्रेष्ठ संस्कारों की छत्रछाया में ही हम उन्नत शिक्षा ग्रहण कर सकते है। उक्त बात नगर के शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.बलराम सोनी ने अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर  वृद्धजनों के सम्मान आयोजन में स्टॉफ एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहे। वही प्राचार्य एवं स्टॉफ द्वारा वृद्धजनों को पुष्पमाला पहनाकर श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पुरालाल धनगर ने विद्यार्थियों को सुसंस्कारित बनने हेतु वृद्धजनों से सीख लेने एवं अनुशासन के पालन हेतु प्रेरित किया। उक्त अवसर पर रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो.आशीष कुमार सोनी, डॉ. महेश कुमार चांदना, डॉ. अर्जुन धनगर आदि ने भी सम्बोधित किया। विद्यार्थी ललित बुंदिवाल एवं वैशाली धनोतिया ने भी सम्बोधित किया। स्वयंसेवको एवं विद्यार्थियों ने गांव-गांव में जाकर वृद्ध जनों का शॉल, पुष्पमाला, पुष्पगुच्छ  से आत्मीय अभिनंदन कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रो. शिवकोर कवचे ने किया एवं आभार डॉ. अर्जुन धनगर ने माना। उक्त अवसर पर महाविद्यालय का सम्पूर्ण स्टॉफ मौजूद रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE