BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2024, 5:35 pm
KHABAR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिया उच्च शिक्षा मंत्री को अवगत करवाने हेतु निज सहायक को दिया आवेदन, पढे़ पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मन्दसौर। जिले क़े शामगढ़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने शासकीय महाविद्यालय शामगढ़ में कॉमर्स एवं साइंस का विषय नहीं होने के कारण बच्चों की समस्याओं को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के नाम से आवेदन बनाकर आ रही समस्याओं को उनके निज सहायक भरत व्यास को अवगत कराया। 


छात्रों ने बताया की विधानसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा नगर शामगढ़ है यहां पर कॉलेज तो है लेकिन कामर्स और विज्ञान संकाय नहीं है इसलिए बच्चों को 300 किलोमीटर दूर इंदौर या 100 किलोमीटर दूर मंदसौर पढ़ने जाना होता है। शामगढ़ नगर आसपास के 100 गावों क्षेत्र से जुड़ा हुआ है हजारों बच्चे यहां पर पढ़ने आएंगे। जल्द से जल्द यहां पर साइंस और कॉमर्स का सब्जेक्ट चालू किया जाए। भरत व्यास ने आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द आ रही समस्या का समाधान मंत्री महोदय द्वारा किया जाएगा। उल्लेखनीय विकी भरत व्यास शामगढ़ के मूल निवासी हैं। 


नगर इकाई अध्यक्ष राजमल मांदलिया, नगर मंत्री अमन धनोतिया, सह मंत्री प्रतीक गुप्ता, महाविद्यालय प्रमुख चयन मुजावदिया, सौरभ द्विवेदी, उपाध्यक्ष शिवम जोशी,एसएफडी प्रमुख विजय काला, यश पोरवाल,हिमांशु दुआ,अनुभव सेठिया, केशव नरभेपुरिया एवं समस्त छात्र शक्ति उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE