BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2024, 5:56 pm
KHABAR : स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़े में संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलाया स्वच्छता अभियान, पढे़ खबर                   

Share On:-

नीमच। स्वच्छता को अपनाना हे शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदूषण मुक्त बनाना है, इसी उद्देश्य को लेकर जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार शहरी परियोजना अधिकारी डिप्टी कलेक्टर चन्द्रसिंह धार्वे के नेतृत्व में नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, सी एम ओ महेंद्र विशिष्ट के मार्ग दर्शन में स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़े के तहत संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 महात्मा गांधी की जयंती तक डिप्टी कलेक्टर चन्द्रसिंह धार्वे के नेतृत्व में नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरन्तर स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता, स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्रतिदिन 2 से 3 घंटे श्रमदान कर शहरवासियों को शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाने का संदेश देते हुए प्लास्टिक पोलेथिन थैलियों का बहिष्कार करने का अनुरोध किया गया, संस्था संरक्षक नवीन कुमार अग्रवाल अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सामाजिक संस्थाओं को स्वच्छता के प्रति जो टारगेट दिया था उससे अधिक हमारी संस्था के सदस्यों ने कर दिखाया है, संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच द्वारा  महु - नसीराबाद मुख्य मार्ग स्थित शिवाजी सर्कल से लेकर कलेक्टर चोराहा तक 4 ग्रीन बेल्ट (नगर वन जंगल) को गाजर घास, कंटीली झाड़ियों से मुक्त किया गया एवं सड़क किनारे से भी गाजर घास कंटीली झाड़ियों की साफ-सफाई की गई, इसी तरह फुव्वारा चोक स्थित सुभाष वाटिका, विजय टाकीज स्थित सरदार भगतसिंह सुखदेव राजगुरु वाटिका, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 खेल मैदान स्थित दिव्यांग छात्रावास परिसर को भी गाजर घास कंटीली झाड़ियों से मुक्त कर पर्यावरण युक्त स्वच्छ सुंदर बनाया गया,संस्था द्वारा 15 वें. दिवस मंगलवार दिनांक 1 अक्टूबर 2024 को प्रातः 7 से 9 बजे तक फुव्वारा चोक स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस वाटिका परिसर से गंदा कचरा, पोलेथिन थैलियां पन्नी एकत्रित कर ढेर लगाए गए एवं कंटीली झाड़ियों की साफ-सफाई की गई, अभियान में संस्था संरक्षक नवीन कुमार अग्रवाल अध्यक्ष किशोर बागड़ी, रमेश मोरे, राजकुमार सिन्हा, दुलीचंद कनेरिया, मनीष काठेंड, केशव सिंह चौहान, हरिश उपाध्याय, दिव्यांग छात्रावास के ओमप्रकाश दायमा,सुभाष सैना के अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, सचिव रामलाल रामरख्यानी, आदि ने 2 घंटे श्रमदान कर सहभागिता निभाई ,2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती पर संस्था द्वारा स्मृति वन ग्रीन बेल्ट पार्ट एक गांधी नगर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा,उक्त जानकारी संस्था उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा ने दी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE