BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2024, 6:26 pm
KHABAR : गोविंदा की बेटी ने महाकाल मंदिर में कराया महामृत्युंजय जाप, 51 पंडितों ने 2 घंटे तक किया पूजन, पैर में गोली लगने से घायल हैं एक्टर, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। बेटी टीना ने उनके जल्द ठीक होने के लिए महाकाल मंदिर में महामृत्युंजय जाप कराया है। पूजन 51 पंडितों ने संपन्न करवाया।


महाकाल मंदिर के पुजारी रमण गुरू त्रिवेदी ने बताया कि गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने फोन पर बात की। वे पिता के घायल होने पर चिंतित हैं। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना करने के लिए कहा है। अभिनेता जल्द स्वस्थ हो जाएं, इसके लिए मंगलवार दोपहर 12 बजे महाकाल मंदिर परिसर में लगातार 2 घंटे तक महामृत्युंजय का जाप किया गया। गोविंदा और उनका पूरा परिवार महाकाल का भक्त है। 7 महीने पहले ही एक्टर महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आए थे।


20 मिनट तक मंदिर में रहे थे गोविंदा
7 महीने पहले गोविंदा उज्जैन आए थे। उन्होंने नंदी हॉल से महाकाल के दर्शन किए थे। नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही थी। इसके बाद चांदी गेट से जल अर्पित कर महाकाल का पूजन अभिषेक किया था। वे करीब 20 मिनट तक मंदिर में रहे था। इसके पहले एक्टर 2015 में भी उज्जैन आए थे। इस दौरान उन्होंने मंगलनाथ मंदिर में मंगल दोष का पूजन अभिषेक समेत विशेष अनुष्ठान कराया था। इसके बाद उन्होंने बाबा महाकाल का पंचामृत से अभिषेक और पूजन किया था।


8 महीने पहले बेटी टीना ने दर्शन किए थे
एक्टर गोविंदा की बेटी टीना भी 8 महीने पहले महाकाल मंदिर आई थीं। वे राम मंदिर प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन कर लौटी थीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE