सीतामऊ। काचरिया जाट से किडनेप हुए युवक की घटना फर्जी निकली। युवक परिजनों और पुलिस को गुमराह कर रहा था। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस तह तक पहुंची। युवक परिजनों को भी गुमराह कर रहा था। कल आक्रोशित भीड़ ने सीतामऊ में रोड जाम किया था। परिजनों ने पुलिस के समक्ष लिखित में युवक के गुम होने की शिकायत की थी। युवक सीसीटीवी कैमरों में भी अकेला घूमता दिख रहा था। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खगालने के बाद पुलिस तह तक पहुंची है।