BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2024, 6:36 pm
REPORT : कुकड़ेश्वर थाने पर आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, अधिकारियों से समिति सदस्यों से की चर्चा, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। नवरात्रि, दशहरा, शरदोत्सव, और दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के प्रमुख गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, पत्रकार और अधिकारी उपस्थित थे।

इस बैठक में तहसीलदार नवीन सलोत्रा, एसडीओपी मनासा विमलेश उईके, नगर परिषद सीएमओ कमल सिंह परमार, सुपरवाइजर नितिन उईके, थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी, पटेल संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र पटेल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी ने नगरवासियों से अपील की कि सभी गरबा स्थलों पर सुरक्षा के मद्देनजर कैमरे लगाए जाएं और नगर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए नागरिक अपने घरों का कचरा निर्धारित कचरा वाहन में ही डालें। उन्होंने पत्रकारों से भी सहयोग की अपील की कि वे नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग दें।

बैठक के दौरान नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई, जिसमें विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र मालवीय, कैलाश घाटी, पत्रकार दशरथ नागदा और सतीश खाबियां सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी अपने विचार साझा किए। शांति समिति ने सभी नगरवासियों, खासकर मुस्लिम समुदाय से अपील की कि सभी आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE