नीमच। शहर के एसपी कार्यालय पर आज राजेश पिता कन्हैयालाल मालवीय और उनके साथियों ने पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम एक आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि खुमान सिंह पिता भेरुसिंह चंद्रावत निवासी सेमली ने अपने स्कूल में सीसीटीवी कैमरे और कंप्यूटर संबंधित कार्य करवा कर मुझे रुपया देने से मना कर दिया। मेरे साथ धोखाधड़ी की। मैने जब अपना रुपया मांगा तो मेरे साथ खुमान सिंह और राजेंद्र सिंह ने बुरी तरह मारपीट कर मेरा सामान और नगद राशि छीन ली। मेरी कार को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। मेरे द्वारा हंड्रेड डायल बुलाने पर पुलिस आई, मेरा मेडिकल भी कराया। घटना 28 सितंबर की है।
राजेश मालवीय का कहना है कि पुलिस द्वारा मेरे अनुसार रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है। पुलिस आरोपियों को बचा रही है। उल्टे मेरे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज की गई है। राजेश मालवीय ने विपक्षीगण के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।