नीमच। नगरपालिका नीमच द्वारा कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत जारी स्वच्छता गतिविधियों के तहत डिप्टी कलेक्टर एवं शहरी विकास परियोजना अधिकारी चंद्रसिंह धार्वे, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति-गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेंद्र वशिष्ठ, के नेतृत्व में नीमच नपा में कार्यरत महिला एवं पुरूष सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण रविवार को जिला चिकित्सालय में कराया गया।
कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा ने बताया कि जिला चिकित्सालय में सफाई मित्रों की नेत्र, दांत, रेडियोलॉजी, एक्सरे, ब्लड, कॉलेस्ट्रोल, विटामिन, ग्लूकोस आदि की जांच की गई। जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद एवं सिविल सर्जन महेन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में मेडिकल कॉलेज नीमच के डॉ. भानुप्रताप अहीरवार, डॉ. विनय वर्मा एवं जिला चिकित्सालय के डॉ. मनीष यादव के साथ ही डॉ. स्वाति वधवा, डॉ. संगीता, मनीष व्यास, नीलम वैद्य, रीना राठौर ने सेवाएं प्रदान की। शिविर में करीब 150 सफाई मित्रों की विभिन्न प्रकार की जांच के साथ हृदय संबंधी व अन्य बीमारियों की जांच कर निशुल्क परामर्श एवं दवाइयां प्रदान की गई। इस अवसर पर नगरपालिका के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक, स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज, स्वच्छता पर्यवेक्षक शिवकुमार पारचे, सादिक हुसैन, विक्की घेंघट, सुनील कल्याणी, रंजीत चौहान सहित स्वच्छता पर्यवेक्षक, प्रयाम शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति के सदस्य भी मौजूद थे।